हजारीबाग, अप्रैल 21 -- हजारीबाग। वरीय संवाददाता श्री रामकृष्ण शारदा आश्रम, हजारीबाग में आयोजित नव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन प्रातः 7 बजे से सप्तशती होम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर विश्व शांति और कल्याण की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पूरा आश्रम परिसर भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। तीन दिवसीय इस आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा। विशेष रूप से दूसरे दिन (20 अप्रैल) आयोजित मंत्र दीक्षा कार्यक्रम में 62 लोगों ने दीक्षा ग्रहण कर आध्यात्मिक जीवन की ओर कदम बढ़ाया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, रामचरितमानस पाठ और संध्या आरती ने माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया। ज्योति मिस ने कहा कि रामकृष्ण प्रभु का दीक्षा लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.