दरभंगा, मार्च 20 -- दरभंगा/लहेरियासराय, हिटी। चैत्र नवरात्रि गुरुवार को कलश स्थापना के साथ ही शुरू हो गया। इसके साथ ही या देवी सर्वभूतेषु के मंत्र से दिशाएं गूंजने लगी हैं। मंदिरों, पूजा पंडालों और घरों में दुर्गा सप्तशती के पाठ हो रहे हैं। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सायं काल दीप दान के लिए महिलाएं व बच्चियां पहुंचने लगी हैं। पूजा शुरू होने के से माहौल भक्तिमय बन गया है। इस मौके पर बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सिनुआरा गांव में चेतनवरात्रि की शुरुआत कलश शोभायात्रा के साथ हुई। इसमें करीब 1001 कन्याओं ने भाग लिया। यह आयोजन समाजसेवी एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के दरभंगा जिलाध्यक्ष पिंकू सिंह के संरक्षण में नौ साल से किया जा रहा है। नवरात्रि के नौ दिनों तक यहां विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी समाज औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.