भदोही, मार्च 6 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में बुधवार को रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया गया। कुछ स्थानों पर कहासुनी एवं एक दो हादसों को छोड़ कर पूर्व धूमधाम से मनाया गया। आलम यह रहा कि सप्तरंगों से आकाश रंगा हुआ नजर आया। एक दूसरे को पर्व की बधाईयां देते हुए गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल को जीवंत रखा। उधर, सुरक्षा को लेकर जवान पूरे दिन मुस्तैद नजर आए। बता दें कि सोमवार की रात जिले भर में करीब 12 सौ होलिकाओं का दहन किया गया था। मंगलवार को चंद्रग्रहण के कारण होली पर्व नहीं मनाया गया। बुधवार की सुबह से ही लोग एक दूसरे के यहां पहुंच कर अबीर-गुलाल लगाने के साथ ही रंगों से स्नान कराया। शहर के स्टेशन रोड, मेन रोड, चौरी रोड, ज्ञानपुर मार्ग को रंगों से रंग दिया गया था। रमजान माह होने के बाद भी एक दूसरे के यहां पहुंच कर मोमिनों ने रंगों की बध...