फतेहपुर, मार्च 25 -- फतेहपुर, संवाददाता। चैत्र नवरात्र में देवी मइया की आराधना कर भक्त अपने परिवार की सुख समृद्धि मांग रहे हैं। नवरात्रि की सप्तमी पर बुधवार को देवी मंदिरों समेत घरों में शक्ति के सातवें स्वरूप माता कालरात्रि की पूजा अर्चना भक्तों ने की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता को पूजन सामग्री अर्पित किया और घर परिवार की सुख समृद्धि की कामना भी की। देवी मंदिरों में सुबह से शाम तक भक्तों का पूजन अर्चन का सिलसिला चलता रहा। सिद्ध पीठ दुर्गा माता मंदिर, कालिकन मंदिर व संतोषी माता मंदिर पर पूजा अर्चना के लिए भक्त पहुंचे। मां दुर्गा के सातवें स्वरूप को माता कालरात्रि के नाम से जाना जाता है। इनके शरीर का रंग गहरा काला है और गले में बिजली की तरह चमकने वाली माला है। ब्रह्मांड की तरह माता के तीनों नेत्र गोल हैं। जिसमें ज्योति चमकती हुई दिखाई दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.