सप्तमी तिथि पर हुआ कालरात्रि का दर्शन पूजन
जौनपुर, मार्च 26 -- जौनपुर, संवाददाता। वासंतिक नवरात्र में सप्तमी तिथि पर बुधवार को मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप का दर्शन पूजन किया गया। मां के इस स्वरूप का दर्शन करने सिटी स्टेशन रेलवे क्रासिंग के पास आद्याशक्ति दक्षिणा काली मंदिर में सुबह श्रद्धालुओंं की भीड़ रही। नवदुर्गा शिव मंदिर विसर्जन घाट पर भी लोगों ने मां के कालरात्रि विग्रह का दर्शन किया। शीतला चौकियां धाम और मैहर मंदिर में भी दर्शन पूजन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े थे। नवरात्र की सप्तमी तिथि पर मां कालरात्रि का दर्शन पूजन किया जाता है। मान्यता है कि मां के सातवें स्वरूप की उपासना से पापों का शमन और ग्रहों का प्रकोप शान्त होता है। भक्तों ने मां कालरात्रि को गुड़ का भोग लगाया। मां के दर्शन के लिए शीतला चौकियां धाम और मैहर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भोर में चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.