सप्तक्रांति साढ़े 10 घंटे देर से आई मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर, जुलाई 12 -- मुजफ्फरपुर। जंक्शन से गुजरने वाली कई ट्रेनें शनिवार को काफी विलंब रहीं। इसमें सबसे अधिक 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस 10.27 घंटे की देरी से रात 9.32 बजे जंक्शन पहुंची। बताया गया कि यह आनंद विहार से ही 8.20 घंटे की देरी से खुली थी। इसके अलावा, 15706 चंपारण हमसफर एक्सप्रेस 4.07 घंटे, 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल 6.02 घंटे लेट रही। वहीं, 15566 वैशाली एक्सप्रेस 2.01 घंटे, 13022 मिथिला एक्सप्रेस 2.05 घंटे और 13020 बाघ एक्सप्रेस 2.49 घंटे की देरी से चल रही है। ट्रेन संख्या 12566 बिहार संपर्क क्रांति 2.22 घंटे की देरी से मुजफ्फरपुर पहुंची। यह भी पढ़ें- Khagaria News: आनंदविहार-कामख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस करीब पौने छह घंटे देरी से चली, यात्री परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.