गोरखपुर, मई 22 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। उनौला-पिपराईच स्टेशनों के बीच सीआरएस निरीक्षण के बाद देर शाम तक क्लीयरेंस न मिलने से गुरुवार को सप्तक्रांति, अवध और सत्याग्रह एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनें रास्ते में फंसी रहीं। प्रस्तावित शेड्यूल के अनुसार दोपहर दो बजे तक सीआरएस के चलते ब्लॉक लिया गया था लेकिन क्लीयरेंस नहीं मिल सका। इसकी वजह से ट्रेनों का संचलन नहीं शुरू हो सका। देर शाम 7.30 बजे क्लीयरेंस मिलने के बाद ट्रेनों का संचलन शुरू हो सका। जानकारी के अनुसार, क्लीयरेंस न मिलने की वजह से शाम 6.30 बजे गोरखपुर पहुंचने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस रात 10 बजे पहुंची। वहीं शाम पांच बजे गोरखपुर से बांद्रा तक जाने वाली अवध एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से रात 10 बजे गोरखपुर पहुंची। दोपहर 3.27 बजे गोरखपुर पहुंचने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस छह घंटे ...