सप्तक्रांति में मारपीट को लेकर तीन को जेल
मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- मुजफ्फरपुर। प्लेटफॉर्म चार पर आनंद विहार जाने वाली 12557 सप्तक्रांति में सीट को लेकर मारपीट मामले में तीन को रेल थाना मुजफ्फरपुर की पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने इसकी पुष्टि की। बताया कि शिवहर तरियानी के रामबली सहनी ने सप्तक्रांति में सोमवार को सीट को लेकर मारपीट मामले में एफआईआर कराई थी। इसमें कटरा के धनौर निवासी दीपक कुमार और नितेश कुमार, मीनापुर के तुर्की भनुवा यादव टोला निवासी नीरज कुमार को नामजद किया था। यह भी पढ़ें- सप्तक्रांति में सीट को लेकर हिंसक झड़प, पांच गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.