बगहा, अप्रैल 10 -- नरकटियागंज। मुजफ्फरपुर व आनंद विहार के बीच चलने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के दरभंगा तक प्रस्तावित विस्तार को लेकर राजनीति गरमा गई है। आम लोगों के साथ अब राजनेता भी इसके विरोध में मुखर हो गए हैं। शुक्रवार को मामले में केंद्रीय कोयला व खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की है। साथ ही पत्र भी भेजा है। पत्र में कहा गया है कि ट्रेन का विस्तार होने से रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ जाएगी। उन्होंने चम्पारण क्षेत्र की जनता के हितों और उनकी यात्रा अधिकारों को अक्षुण्य रखने का अनुरोध किया है। राज्य मंत्री ने कहा है कि रेल सुविधा का विस्तार स्वागत योग्य है लेकिन इस ट्रेन को दरभंगा तक विस्तार करना चंपारण के लिए अहितकर है। दरभंगा से ट्रेन का परिचालन से लोगों को परेशानी होगी। नए क्षेत्रों में नई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.