सीतामढ़ी, अप्रैल 9 -- सीतामढ़ी। सप्तक्रान्ति सुपर फास्ट एक्सप्रेस के दरभंगा तक विस्तार को लेकर पूर्व मध्य रेल ने तकनीकी परीक्षण का निर्देश जारी किया है, जिससे सीतामढ़ी और जनकपुर रोड के लोगों में उक्त ट्रेन के सीतामढ़ी-जनकपुर रोड होकर चलने की उम्मीद जगी है। जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर रेल मंडल के अधिकारियों को भेजे गए पत्र में 12557/12558 सप्तक्रान्ति सुपर फास्ट एक्सप्रेस के विस्तार की योजना पर तकनीकी जांच करने को कहा गया है। यह पत्र 7 अप्रैल 2026 को जारी किया गया है। लंबे समय से मुजफ्फरपुर-रुन्नीसैदपुर-सीतामढ़ी-जनकपुर रोड होते दरभंगा तक ट्रेन विस्तार की मांग उठती रही है। सीतामढ़ी रूट पर दिल्ली के लिए एक भी सुपरफास्ट ट्रेन नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानी होती है। सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए रेल मंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.