सप्तक्रांति एक्सप्रेस के पेंट्रीकार से उतारे गए, जुर्माना वसूला
मुरादाबाद, नवम्बर 9 -- आनंद विहार से मुजफ्फरपुर को जाने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस के पेंट्री कार में यात्रा कर रहे यात्री मुरादाबाद स्टेशन पर उतारे गए। संयुक्त चेकिंग अभियान में बेटिकट यात्रा करने वालों से 16,550 रुपए का जुर्माना जमा कराया गया। गाड़ी संख्या 12558 यानी सप्तक्रांति एक्सप्रेस को स्टेशन प्रबंधक, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एवं टिकट चेकिंग स्टाफ ने चेक किया। इसमें पेंट्री कार में यात्री अनधिकृत रूप से यात्रा करते हुए मिले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.