नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- चकिया, एक संवाददाता। बिहार के मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जा रही सप्तक्रांति ट्रेन के इंजन पर एक युवक चढ़ गया। रेलखंड के चकिया स्टेशन पहुंचने पर अर्ध विक्षिप्त युवक ने हंगामा मचाया जिससे करीब आधे घंटे तक ट्रेन रुकी रही। काफी मशक्कत के बाद आरपीएफ, जीआरपी और स्टेशन कर्मियों ने उसे नीचे उतारा। युवक अर्ध विक्षिप्त है और मुंगेर का रहने वाला है। इस दौरान उसकी जान बचाने के लिए लाइन काटना पड़ा। हाई वोल्टेज ड्रामा देखने के लिए मौके पर भीड़ जुट गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना को लेकर स्टेशन अधीक्षक शंभू ठाकुर ने बताया कि जैसे ही सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन गुमटी संख्या 137 से गुजरी कि गेटमैन इंद्र कुमार मंडल एवं आरपीएफ जवान चंद्रगुप्त यादव ने सूचित किया कि ट्रेन के इंजन पर चढ़कर एक युवक जा रहा है। सूचना ...