हरिद्वार, जून 2 -- सप्तऋषि क्षेत्र में शांतिकुंज के समीप सोमवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने की घटना में पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रशासनिक स्तर पर भी दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कराई जा रही है। राजस्थान के नागौर जिले से आए श्रद्धालुओं का जत्था गंगा स्नान के बाद सोमवार सुबह तीन बसों से अपने गृह जनपद लौट रहा था। इसी दौरान एक बस सर्विस रोड से मुख्य हाईवे पर चढ़ रही थी। तभी पीछे से तेज गति से आए डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस संतुलन खोकर सड़क पर पलट गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यह भी पढ़ें- सप्तऋषि हादसे के बाद घटनास्थल पहुंचे निशंक, दर्जाधारी राज्य मंत्री ने लिया जायजा हादसे में 55 वर्षीय पुष्पा कंवर की मौत हो गई, जबकि 38 यात्री घायल हो गए। इसमें गंभीर रूप से घायल तीन यात...