देहरादून, अप्रैल 24 -- हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार स्थित सप्तऋषि मार्ग पर शुक्रवार को सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने से हालात बिगड़ गए। क्षतिग्रस्त लाइन से गंदा पानी सड़क पर बहने लगा, जिससे पूरी सड़क सीवर के पानी से लबालब भर गई। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि राहगीरों और स्थानीय लोगों को मजबूरी में इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। यह क्षेत्र यात्री बाहुल्य होने के कारण दिनभर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक यहां से गुजरते हैं। ऐसे में सीवर के पानी का सड़क पर फैलना लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया। बदबू और गंदगी के चलते आसपास के दुकानदारों और निवासियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- सड़क बनवा रहे लेकिन नाली साफ नहीं हुई तो 'मुंह बिदोर' देगी क्षेत्र के निवासी ने क्षतिग्रस्त लाइन और सड़क पर बह रहे गंदे पानी का वीडियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.