सप्तऋषि बस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच शुरू
हरिद्वार, जून 5 -- सप्तऋषि क्षेत्र में हाईवे कट पर बस पलटने की घटना की मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी गई है। जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर उप जिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी के पास दुर्घटना से संबंधित कोई साक्ष्य, वीडियो, फोटो या प्रत्यक्षदर्शी जानकारी हो तो वह तीन दिन के भीतर तहसील कार्यालय में उपलब्ध करा सकता है। एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार के एक जून 2026 के आदेश के अनुपालन में कोतवाली नगर क्षेत्र के सप्तऋषि चौकी के निकट श्रीराम पंजाबी ढाबे के पास सर्विस लेन से हाईवे कट पर बस पलटने की दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच उनके द्वारा की जा रही है। यह भी पढ़ें- दुर्घटना की जांच कर आख्या प्रस्तुत करें उन्होंने बताया कि दुर्घटना में कई लोग गंभीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.