औरैया, मार्च 5 -- औरैया, संवाददाता। शहर के गोविंद नगर मोहल्ले में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब सांप का खेल दिखाने पहुंचे एक सपेरे ने रिटायर्ड फौजी के गले में सांप डाल दिया। इसी दौरान सांप ने उनकी उंगली को मुंह में दबा लिया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने सपेरे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार गोविंद नगर निवासी सेवा निवृत्त फौजी रामजी दुबे गुरुवार दोपहर अपने घर के बाहर बैठे थे। तभी एक सपेरा सांप लेकर वहां पहुंचा और लोगों को खेल दिखाने लगा। इसी बीच उसने अचानक रामजी दुबे के गले में सांप डाल दिया। कुछ ही क्षण बाद सांप ने उनकी उंगली को मुंह में दबा लिया, जिससे आसपास मौजूद लोग घबरा गए और वहां भीड़ जमा हो गई। मौजूद लोगों ने तुरंत सपेरे को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस सपेरे को हिरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.