नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। अगले साल यानी 2027 में प्रस्तावित यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को और पुख्ता करने के लिए शनिवार को राज्य के लिए राजनीतिक मामलों और चुनाव समिति की घोषणा कर दी गई है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना को प्रदेश चुनाव समिति की कमान सौंपी गई है। वहीं पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति में आराधना मिश्रा समेत चुनाव समिति में शामिल सभी नाम शामिल हैं। राजनीतिक मामलों की समिति में कुल 53 सदस्य हैं। चुनाव समिति में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता वीरेंद्र चौधरी, सांसद प्रमोद तिवारी, केएल शर्मा, इमरान मसूद, राकेश राठौर, तनुज पुनिया, उज्जवल रमण सिंह, राजीव शुक्ला, इमरान प्रतापगढ़ी, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, डॉ. निर्मल खत्री, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, अजय कुमार लल्लू , बृजलाल खाबरी, ...