मुजफ्फर नगर, जून 21 -- मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने जनपद दौरे पर पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने मौजूदा सरकार पर अफवाह फैलाकर दूसरी पार्टी का बदनाम करने के आरोप लगाए। कहा कि सपा पीडीए को अपने साथ जोड़ने का काम कर रही है। ऐसे में मुजफ्फरनगर की सभी विधानसभाओं में टिकट घोषणा में भी पीडीए का ध्यान रखा जाएगा। महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर पहुंचे राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार में लगातार महंगाई, बेरोजगारी फैल रही है। दो करोड़ नौकरी देने का वादा धोखा है। इस दौरान कहा कि इस सरकार में सरकारी नौकरियों की 22 परीक्षाएं आयोजित की गई, जिसमें पीडीए के आराक्षित 11514 पदों पर सामान्य वर्ग से भर दिया गया है। यह भी पढ़ें- सपा से पीडीए जोड़ने में टि...