हरदोई, मार्च 14 -- हरदोई। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेश अग्रवाल ने कहा कि जो लोग भाजपा में रहकर सपा से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे हैं, उनके लिए बेहतर होगा कि वे स्वयं ही भाजपा छोड़ दें। भाजपा का विरोध करने वालों से सतर्क रहने की जरूरत है। शनिवार को आवास पर वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भारत सदैव शांति का पक्षधर रहा है और कभी युद्ध का समर्थक नहीं रहा। विश्व में चल रही अशांति को लेकर सभी चिंतित हैं। युद्ध की परिस्थितियों के कारण कुछ वस्तुओं की उपलब्धता प्रभावित हो रही है, ऐसे में जनता को धैर्य बनाए रखना चाहिए। हालांकि सरकार किसी भी चीज की कमी नहीं होने देगी, ऐसा उन्हें विश्वास है। कई राज्यों में चुनाव होने हैं, इसके बाद पंचायत चुनाव और फिर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे। कुछ अवसरवादी लोग जो भाजपा के साथ नहीं हैं, उन्हें ...