आगरा, दिसम्बर 4 -- राणा सांगा के खिलाफ विवादित बोल के चलते सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर करणी सेना ने धावा बोला था। पथराव करके गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए थे। घर पर भी पथराव किया था। पुलिस कर्मी जख्मी हुए थे। इस मामले में उनके बेटे रणजीत सुमन ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने विवेचना के बाद आठ आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया है। मुख्य आरोपित ओकेंद्र राणा और मोहित सिकरवार के खिलाफ विवेचना प्रचलित रखी है। 26 मार्च को संजय प्लेस में एचआईजी फ्लैट स्थित सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर हमला हुआ था। पुलिस को पहले से पता था कि करणी सेना के कार्यकर्ता आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐलान किया गया था। पुलिस ने बैरियर लगाए थे। करणी सेना के कार्यकर्ता बैरियर तोड़ते हुए एचआईजी फ्लैट में घुसे थे। इस घटनाक्रम से आगरा पुलिस की बहुत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.