मुरादाबाद, जून 16 -- UP News: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मुरादाबाद की समाजवादी पार्टी में घमासान मचा था। अंतिम समय में एसटी हसन का टिकट काटकर रुचि वीरा को दिया गया था। उन्होंने हालांकि सीट जीत कर इस फैसले को सही भी करार दिया था। अब विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के पीडीए सम्मेलन में मुरादाबाद की सांसद रुचि वीरा को आमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर जिले में सियासी घमासान छिड़ गया है। सांसद रुचि वीरा ने इसे पार्टी के लिए नुकसानदायक बताते हुए कहा कि पूरे मामले को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष उठाया जाएगा। वहीं, महानगर अध्यक्ष इकबाल अंसारी ने पलटवार करते हुए कहा कि यदि सांसद अपनी फोटो लगवाना चाहती हैं तो इसके लिए पार्टी से गाइडलाइन जारी करवा दें। रविवार को सपा महानगर इकाई की ओर से ताजपुर माफी में पीडीए सम्मेलन आयोजित किया गया था। ...