वाराणसी, जनवरी 10 -- वाराणसी। चंदौली लोकसभा क्षेत्र से जुड़े जनहित के मुद्दों पर चर्चा के लिए सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने शनिवार को मंडलायुक्त एस. राजलिंगम से मुलाकात की। इस दौरान चर्चा का मुख्य केंद्र एसआईआर में हो रही गड़बड़ियां रहीं। सपा सांसद ने कहा कि अन्य राज्यों में स्थायी रूप से रह रहे उत्तर प्रदेश के लोगों का मतदाता सूची में नाम जुड़वाया जा रहा है। यह किसी दृष्टि से उचित नहीं है। उन्होंने इस पर कड़ी निगरानी, क्रॉस वेरिफिकेशन एवं स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की आवश्यकता पर बल दिया। इसके अलावा चंद्रप्रभा एवं गरई नदी में बढ़ते सिल्ट, कृषि भूमि की क्षति एवं किसानों को हो रहे आर्थिक नुकसान का मुद्दा भी उठाया। इन नदियों की डी-सिल्टिंग कराए जाने की आवश्यकता को रेखांकित किया। भारतमाला परियोजना के अंतर्गत उपलब्ध संसाधनों के उपयोग से इस का...