जौनपुर, मई 14 -- Jaunpur News: जौनपुर जिले की मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज उस समय भड़क गईं जब उनकी एआई से फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। यही नहीं फोटो पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की गई है। सपा सांसद ने भाजपा नेता समेत दो लोगों पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर जौनपुर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। सांसद प्रिया सरोज ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उन्हें निशाना बनाकर एआई से तैयार फर्जी एवं मॉर्फ्ड तस्वीरें वायरल की गई हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने दुर्भावनापूर्ण तरीके से उनकी छवि धूमिल करने और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। सांसद ने पुलिस को आमोद सिंह और विशाल सिंह के सोशल मीडिया पेज...