सपा सांसद पहुंचे हबीबपुर, शोक संवेदना व्यक्त की
मुजफ्फर नगर, जुलाई 22 -- बुढ़ाना। सपा के सांसद हरेंद्र मलिक गांव हबीबपुर सीकरी में पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। गांव हबीबपुर सीकरी में दो दिन पहले बारिश के चलते मकान की कच्ची छत भरभराकर गिर गई थी। जिसके नीचे दबने से इस्लामू व उसके चार बच्चों की मौत हो गई थी। जबकि दो बच्चियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक मंगलवार को गांव हबीबपुर सीकरी में पहुंचे। जहां उन्होंने बारिश में गिरे मकान को देखा और ग्रामीणों से घटना की विस्तार से जानकारी ली। उसके बाद उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर मरने वालों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की और घायल बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: हबीबपुर सीकरी में गमगीन माहौल में पांच शवों को किया सपुर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.