देवरिया, मार्च 25 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने लोकसभा में वित्तीय विधेयक पर चर्चा के दौरान ग्रामीण समस्याओं, बेरोजगारी और रसोई गैस आपूर्ति को लेकर केंद्र सरकार के सामने इस समस्याओं को उठाया। उन्होंने कहा कि सदन में स्थिति सामान्य दिखाई देती है, लेकिन गांवों की जमीनी हकीकत इससे अलग है, जहां समस्याएं ही समस्याएं हैं।उन्होंने कहा कि मेहनतकश गरीब वर्ग पीढ़ियों से कठिन श्रम करता आ रहा है, लेकिन आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है। गर्मी में आग, बरसात में कच्चे मकानों के ढहने और सर्दी में संसाधनों के अभाव से गरीबों की जान जोखिम में रहती है। सांसद ने कहा कि आर्थिक विकास के दावों के बावजूद युवा बेरोजगारी बढ़ रही है। आउटसोर्सिंग में वृद्धि और सरकारी नौकरियों में कमी से स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने यह भी कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.