बदायूं, जून 25 -- बदायूं। सांसद आदित्य यादव ने बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों एवं कस्बों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्यायें सुनकर दूर करायीं। सांसद ने इस दौरान पार्टी को और मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया।सांसद सर्वप्रथम गांव गरुईया पहुंचे। यहां श्री राम महायज्ञ एवं श्री भक्तमाल कथा में पूर्णाहुति दी एवं प्रसाद ग्रहण किया। यहां के बाद सांसद ने बमेड, रुपपुरा, बिल्सी एवं नगर पंचायत कछला सहित कई स्थानों का दौरा किया। उन्होंने लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए अधिकारियों से कहा। सांसद उझानी के मुरावन नगला पहुंचे और यहां बीते दिनों हुयी भीषण सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिवार से मिले। यह भी पढ़ें- सपा सांसद ने गांव-गांव जाकर सुनी समस्यायें सांसद ने कहा कि दुर्...