संभल, मार्च 26 -- विकासखंड जुनावई के सिहौरा गांव स्थित आश्रम मढ़ी में तीन दिन चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सपा सांसद आदित्य यादव ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस सरकार में गरीब और छोटे किसान सबसे अधिक परेशान हैं। उन्होंने ईरान- अमेरिका युद्ध का उदाहरण देते हुए बताया कि इसका सीधा असर देश में खाद और बीज की उपलब्धता पर पड़ेगा। यूरिया की कमी से किसानों को भारी नुकसान हो सकता है। जबकि सरकार ने कोई ठोस इंतजाम नहीं किए हैं। सांसद ने भाजपा सरकार पर भी तीखा प्रहार किया और कहा कि यह सरकार केवल जनता को लाइन में लगाने का काम करती है। भाई से भाई को लड़ाने और नफरत फैलाने का काम करती है। आदित्य यादव ने याद दिलाया कि जितना भी विकास प्रदेश में हुआ, वह सपा सरकार के दौरान हुआ। उन्होंने आश्वस्त किया कि जब सपा की सरकार आएगी। तो और भी विकास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.