सीतापुर, मई 15 -- सीतापुर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर दिए गए अमर्यादित बयान पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अटल चौक विकास भवन स्थित धरना स्थल पर एकजुट होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद बर्खास्त किए जाने मांग की। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा समेत अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अटल चौक पर एकजुट हुए। इसके बाद कार्यकर्ता सपा सांसद अजेंद्र लोधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विकास भवन स्थित धरना स्थल पहुंचे। विकास भवन पहुंचकर भी कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहेञ भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि सपा सांसद अजेंद्र लोधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ...