वाराणसी, जून 30 -- वाराणसी, संवाददाता। समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव बुधवार तड़के परिवार के साथ श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचीं, जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती में शामिल होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दर्शन-पूजन के दौरान उन्होंने लोगों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंगला आरती के बाद डिंपल यादव ने मंदिर परिसर में दर्शन किए और श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की। दर्शन के उपरांत उन्होंने बनारस की प्रसिद्ध मिठाइयों का स्वाद भी लिया। इस दौरान उनके साथ परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।मंदिर प्रशासन की ओर से दर्शन-पूजन की समुचित व्यवस्था की गई थी। उनके आगमन को देखते हुए सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गए थे। यह भी पढ़ें- तीर्थराज प्रयाग में अखिलेश यादव, काशी में डिंपल और बच्चे, मंदिर-मंदिर दर्शन पूजन दर्शन के दौरान मंदिर परिसर मे...