बदायूं, मई 11 -- जिले में नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के विरोध में विपक्षी दलों के रुख को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने महिला जन-आक्रोश अभियान के तहत हुंकार भरी। सांसद आदित्य यादव के आवास के निकट लक्ष्मीबाई चौक पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सपा और कांग्रेस ने महिला आरक्षण का विरोध कर अपनी नकारात्मक मानसिकता उजागर की है, जिसे देश की मातृशक्ति कतई स्वीकार नहीं करेगी। प्रदर्शन के दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने विपक्षी गठबंधन पर तीखे प्रहार किए। जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से मजबूत करने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं, लेकिन विपक्ष केवल राजनीति में जुटा है। यह भी पढ़ें- महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं: मीनाक्षी स्व...