सपा सांसद के आवास का घेराव कर किया प्रदर्शन
आजमगढ़, मई 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले महिलाओं ने मंगलवार की सुबह सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने पर सपा के खिलाफ हाथ में पोस्टर लेकर जमकर नारेबाजी की। महिलाओं के विरोध के चलते कंधरापुर क्षेत्र के अनवरगंज स्थित आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही। सदन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने से नाराज भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले दर्जनों की संख्या में महिलाएं हाथ में पोस्टर और तख्ती लेकर सेंहदा के अनवरगंज स्थित सांसद के आवास पीडीए भवन पहुंच गईं। आवास का घेराव कर महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- महिलाओं ने सपा सांसद के आवास का घेराव कर किया प्रदर्शन भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री मंजू सरोज ने कहा कि महिलाओं को नारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.