सपा सांसद इकरा हसन पर FIR; सड़क जाम करने और धरने पर पुलिस का ऐक्शन, जानें पूरा मामला
सहरानपुर, मई 22 -- सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ सहारनपुर में एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही 6 नामजद और 25 अज्ञात लोगों को भी मामले में आरोपी बनाया गया है। इकरा हसन पर डीआईजी कार्यालय के बाहर सड़क जाम करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन चौकी प्रभारी की तहरीर पर सदर बाजार थाने में मामला दर्ज किया गया। एफआईआर में मांगेराम कश्यप शीशपाल, सत्यपाल, अनुज, तेजपाल सिंह और अजय समेत अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं।सड़क पर जाम और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप बताया जा रहा है कि दो दिन पहले एक विवाद को लेकर सपा सांसद अपने समर्थकों के साथ डीआईजी दफ्तर पहुंची थीं। वहां सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए वह धरने पर बैठ गई थीं। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और समर्थकों के बीच तीखी बहस भी हुई थी। पुलिस का कहना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.