लखनऊ, जुलाई 5 -- अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सदैव शिक्षा और शिक्षकों का सम्मान किया है। समाजवादी सरकार में शिक्षकों के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए थे। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार में शिक्षकों के हित और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए काम किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Amroha News: सपा की मासिक बैठक आयोजितबैठक का आयोजन सपा मुखिया अखिलेश यादव रविवार को पार्टी मुख्यालय में विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक सब चौपट है। नौजवानों का भविष्य अंधकार में है। भाजपा सरकार के एजेंडे में शिक्षा, नौकरी, रोजगार नहीं है। भाजपा ने शिक्षकों और युवाओं के साथ अन्याय किया है।चुनाव की...