लखनऊ, मई 1 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बौद्ध भिक्षुओं को भरोसा दिलाया कि सरकार बनने पर लुम्बिनी, सारनाथ और कुशीनगर के विकास के लिए विशेष योजनाएं लाएंगे। जिससे भगवान बुद्ध के रास्ते पर चलने वाले बहुजन समाज को दुनिया से और जोड़ा जा सके। यह भी पढ़ें- सपा सरकार में लुम्बिनी, सारनाथ व कुशीनगर का विकास होगा: अखिलेशकार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम में बौद्ध धर्मगुरु भंते बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में आए सभी भंते बौद्धधर्म गुरुओं का आभार प्रकट किया और बौद्ध भिक्षुओं को सम्मानित किया। समाजवादी सरकार में कुशीनगर में एक बहुत बड़ी मैत्रेय परियोजना शुरू की गई थी। श्रीलंका और दुनिया के दूसरे हिस्से के लोग और बौद्ध भिक्षु उसमें योगदान देना चाहते थ...