लखनऊ, अगस्त 24 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। सुभासपा अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा सरकार में गैर यादव पिछड़ी जातियों के आरक्षण पर डाका डाले जाने का आरोप लगाया है। राजभर ने सोमवार को एक्स पर की गई पोस्ट में कहा कि इस मसले पर आप (अखिलेश) चाचा शिवपाल यादव से भी पूछ सकते हैं, वह सच्चाई बता देंगे।राजभर ने कहा कि अगर आपको (अखिलेश को) पिछड़ों का नेता बनना है तो आपको उन पिछड़ी जातियों के बारे में सोचना होगा, जिन पर तीन दशक से आपके स्वजातियों ने अत्याचार किया। उन्होंने कहा कि आप हमारे ठेकेदार बनना बंद करिए। यह भी पढ़ें- 47 से 120 तक पहुंचाया; सपा ने जयंत-पल्लवी को धोखा दिया, आरक्षण पर क्या बोले ओपी राजभर? आप और आपके स्वजातियों के सामने अगड़े भी अब पिछड़े हो गए हैं। गैर यादव पिछड़ा समाज सैफई परिवार की गुलामी नहीं करेगा। राजभर...