लखनऊ, सितम्बर 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकार बनने पर नई खेल नीति बनाई जाएगी, ताकि खेल खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं की तैयारी की सभी सुख-सुविधाएं मिल सके। खिलाड़ियों की मदद के लिए एक विशेष फंड भी बनाया जाएगा। उन्होंने यह बात मंगलवार को तैराकी और राइफल शूटिंग प्रतियोगिताओं में भारत का नाम ऊंचा करने वाले खिलाड़ियों से भेंट के दौरान कही। अखिलेश से थाईलैंड में हुई तैराकी स्पर्धा में एक गोल्ड और एक ब्रोंज जितने वाले श्रीकृष्ण यादव और भुवनेश्वर में जूनियर नेशनल प्रतिस्पर्धा में गोल्ड और एक सिल्वर पदक विजेता गुजरात निवासी राम ब्रजेश यादव ने भेंट की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...