सपा सरकार बनी तो यूपी में 16 अगस्त को करेंगे सार्वजनिक छुट्टी, 2027 को लेकर अखिलेश की बड़ी घोषणा
लखनऊ, अगस्त 16 -- Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने स्वतंत्रता सेनानी वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती पर बड़ी घोषणा कर दी। यूपी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अखिलेश यादव ने कहा, 2027 में अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो 16 अगस्त को यूपी में सार्वजनिक अवकाश किया जाएगा। अखिलेश यादव लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में बोल रहे थे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, अवंतीबाई लोधी ने भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और स्वतंत्रता के लिए लड़ने वालों के बलिदानों को याद किया। वीरांगना अवंतीबाई लोधी ने भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई को मजबूत किया। हमने 15 अगस्त को स्वतंत्रता का जश्न मनाया। वीरांगना अवंतीबाई लोधी ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। कई लोगों को फांसी दी गई, लेकिन उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.