आजमगढ़, अगस्त 3 -- आजमगढ़, संवाददाता। सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीयत साफ नहीं है, इसलिए प्रदेश में भ्रष्टाचार और लूट बढ़ती जा रही है। वह रविवार को पीडीए भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने किसी भी प्रमुख वादे को पूरा नहीं कर सकी। आरोप लगाया कि सरकार में बैठे मंत्री, अधिकारी और उनके प्रतिनिधि जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। इसी वजह से प्रदेश में लगातार भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं। गोरखपुर में बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना का उल्लेख करते हुए धर्मेंद्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा अन्याय और अत्याचार के खिलाफ ...