सपा सरकार बनी तो फिर होगी संभल हिंसा की जांच, शिवपाल यादव के सांसद बेटे आदित्य का ऐलान
संभल, अगस्त 10 -- समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव के सांसद बेटे आदित्य यादव ने संभल हिंसा की जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए इसे निष्पक्ष नहीं बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच के दौरान कई अधिकारियों को बचाने का प्रयास किया गया है। रविवार को बदायूं के बबराला स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर संभल हिंसा की जांच दोबारा कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर सजा दिलाई जाएगी। संभल हिंसा को लेकर बनी न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट में सपा सांसद जियाउर्ररमान और उनके विधायक बेटे पर साजिशन भीड़ जुटाने और राजनीतिक फायदे के लिए हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है। गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान सांसद आदित्य न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.