महाराजगंज, जून 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सपा फरेंदा विधानसभा की बूथ लेवल कार्यकर्ताओ की बैठक लेहड़ा खास समय माता के स्थान पर हुई। बैठक में वक्ताओं ने विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल पर जुटने पर जोर दिया।सपा जिला प्रभारी ओम प्रकाश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। इसके लिए कार्यकर्ता बूथ लेवल पर कार्य करना शुरू कर दें। विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी के साथ हर व्यक्ति अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। ऐसे में जनता का उम्मीद सपा पर हो गई है। पूर्व विधायक विनोद मणी ने कहा कि सपा सरकार में महिलाओं, बेरोजगारों एवं गरीबों के लिए कई जनहित योजनाएं संचा...