लखनऊ, अप्रैल 7 -- समाजवादी पाटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा साजिश करके लोकतंत्र की पवित्रता नष्ट करती है। लोकतांत्रिक प्रणाली के साथ खिलवाड़ कर रही है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान विरोधी है। भाजपा बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान को नहीं मानती है। वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पीडीए की हिस्सेदारी सुनिश्चित होगी। पीडीए को हक और सम्मान मिलेगा।अखिलेश ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में नेताओं व कार्यकर्ताओं से कहा कि पीडीए की ताकत के सामने भाजपा की एक नहीं चलने पाएगी। पीडीए की ताकत से भाजपा घबराई है। समाजवादी पार्टी भाजपा को लोकतंत्र की हत्या नहीं करने देगी। हर स्तर पर मुकाबला करेगी। समाजवादी पार्टी का लक्ष्य सामाजिक न्याय के राज की स्थापना करना है। भाजपा सामाजिक न्याय की विरोधी है। उसने प्रदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.