बदायूं, मई 11 -- सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने शेखूपुर विधानसभा के रमजानपुर, लोहाठेर व मिढोली में जनसभाएं कर पीडीए का प्रचार किया। भारी जनसमर्थन के बीच ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान आबिद ने कहा, सपा सरकार आने पर 20 हजार की आबादी वाले रमजानपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाया जाएगा। उन्होंने बदहाल सड़कों, शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शेखूपुर में विकास शून्य रहा है। उन्होंने वादा किया कि उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य नफरत की राजनीति खत्म कर हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समेत सभी वर्गों को साथ लेकर चलना है। यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री का सपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत रज़ा ने आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान करते हुए दावा किया कि पीडीए गठबंधन भाजपा को हरा...