सपा समेत इन 3 दलों ने भी छोड़ा कांग्रेस का साथ! खरगे के बुलावे पर नहीं आए; क्या कह रही पार्टी?
नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- इंडिया गठबंधन के लोकतंत्र बचाओ मार्च करने के एक दिन बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गठबंधन के घटक दलों के सभी सांसदों को दोपहर के भोजन पर आमंत्रित किया। राजधानी के जनपथ पर स्थित एक दक्षिण भारतीय रेस्टोरेंट में आयोजित इस भोज में आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। इसके बाद सांसदों ने जंतर मंतर के लिए मार्च किया। हालांकि इस भोज में सपा, एनसीपी (शरद पवार) और शिवसेना (यूबीटी) की तरफ से कोई सांसद शामिल नहीं हुआ। इसके बाद तमाम कयास लगाए जाने लगे। सपा के एक सांसद ने कहा कि उन्हें पार्टी की तरफ से किसी भोज की कोई जानकारी नहीं दी गई। इसलिए, दिल्ली में मौजूद होने के बावजूद वह कांग्रेस अध्यक्ष की तरफ से दोपहर के भोज में शामिल नहीं हुए। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के जंतर-मंतर मार्च से अखिलेश गायब, बवाल के बीच कांग्रेस की आई सफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.