मेरठ, अक्टूबर 3 -- फोटो मवाना। नगर में हस्तिनापुर विधानसभा अध्यक्ष सचिन गुर्जर के आवास पर समाजवादी पार्टी की प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें जिलाध्यक्ष कर्मवीर गुमी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष कर्मवीर गुमी ने कहा कि विधानसभा स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित की जानी चाहिए, ताकि भविष्य की रणनीति तैयार करने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठित किया जा सके। प्रेस वार्ता में मौजूद कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। इस दौरान 'ज्ञानेश हटाओ, वोट बचाओ' और 'ज्ञानेश हटाओ, देश बचाओ' के नारे भी लगाए गए। यह भी पढ़ें- लोकतंत्र बचाओ सप्ताह में बूथ-सेक्टर स्तर पर होंगी बैठकें विधानसभा अध्यक्ष सचिन गुर्जर, कम्बर जैदी, योगेंद्र सोलदा, राज...