प्रयागराज, मार्च 20 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर यूपी के जलशक्ति व प्रयागराज के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को भाजपा शासन की उपलब्धियां गिनाने के साथ पूर्ववती सपा सरकार पर निशाना साधा। सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रभारी मंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा था जब प्रदेश में सपा का शासन था, उप्र में आए दिन गुंडों और आतंकियों का बम फूटता था, आज डबल इंजन की सरकार में हर-हर, बम-बम की गूंज सुनाई दे रही है। प्रयागराज में भी अब गुंडागर्दी के दिन लद गए और रात 12 बजे भी लोग सुरक्षित महसूस करते हुए घूम रहे हैं।मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बनने से पहले प्रयागराज में सवा चार करोड़ पर्यटक आए थे लेकिन नौ वर्षों में ऐसा माहौल बना कि पर्यटकों की संख्या 70 करोड़ तक पहुंच गई। पूरे देश में उत्तर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.