बरेली, जनवरी 8 -- बरेली। सपा शासन काल में गुंडे माफिया का राज था। जमीन प्लाट पर कब्जे होते थे। आए दिन अपराध की घटनाएं लोगों को सहमा रही थी। लेकिन भाजपा सरकार में कानून शांति का राज है। भाजपा सरकार में एक जिला एक मेडिकल कॉलेज योजना पर काम चल रहा है। पहले 17 मेडिकल कॉलेज थे, अब इनकी संख्या 80 से अधिक हो गई है। हमारा प्रयास है कि विशेषज्ञ चिकित्सकों को सरकारी अस्पतालों में तैनात किया जाए। इसके लिए उनको अधिकतम 5 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन भी दिया जाएगा। यह बातें उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने कहीं। गुरुवार को उपमुख्यमंत्री ने पीरबहोडा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था की तारीफ की और कहा कि मरीज का फीडबैक स्टाफ के प्रति अच्छा मिला है। स्वास्थ्य केंद्र में सभी प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.