गाज़ियाबाद, मार्च 20 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। गाजियाबाद में बढ़ाए गए हाउस टैक्स के विरोध में समाजवादी व्यापार सभा भी उतर गई है। इस मुद्दे पर सपा व्यापार सभा के प्रदेश सचिव व मेरठ मंडल प्रभारी अक्षय जैन अरिहंत ने शुक्रवार को लखनऊ में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात करते हुए लोगों की समस्या उठाई। प्रदेश सचिव अक्षय जैन अरिहंत और प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने बताया कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को गाजियाबाद में नगर निगम की मनमानी करते हुए हाउस टैक्स बढ़ाने के पूरे प्रकरण से अवगत कराया है। इसपर पूर्व मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्या विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया था। साथ ही व्यापार सभा समेत सपा कार्यकर्ताओं को लोगों की समस्या उठाते हुए उनके समाधान कराने की बात कही। उन्होंने व्यापारियों की सभी समस्या...