सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष बने संजीव पोर्ववाल
आगरा, अप्रैल 16 -- समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने आगरा के संजीव पोर्ववाल को समाजवादी व्यापार सभा, आगरा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। ये मनोनयन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति व प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति पर हुआ है। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष से अपेक्षा की गई है कि वे शीघ्र ही समिति का गठन कर समाजवादी पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाते हुए व्यापारी वर्ग के हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। इस मौके पर रामजीलाल सुमन (राज्यसभा सांसद), पूर्व जिपं. अध्यक्ष राजपाल यादव, जिला अध्यक्ष जगल सिंह कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास, जिला महासचिव संतोष पाल बघेल, जिला उपाध्यक्ष पवन प्रजापति ने उन्हें बधाई दी है। यह भी पढ़ें- वैश्य समाज की बैठक में संगठन विस्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.