सपा विधायक से मिल महिला आरक्षण तत्काल लागू कराने की मांग
कानपुर, जुलाई 12 -- कानपुर। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति और विभिन्न महिला संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेयी को महिला आरक्षण विधेयक के संबंध में ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण जनगणना और परिसीमन से जोड़े बिना अपने मूल स्वरूप में तत्काल लागू किया जाए। उनका कहना था कि आरक्षण को अन्य प्रक्रियाओं से जोड़ने के कारण इसके क्रियान्वयन में अनावश्यक देरी हो रही है। अमिताभ बाजपेयी ने कहा कि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ने से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को उचित स्तर पर प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा महिलाओं के अधिकार और सम्मान से जुड़े हर मुद्दे पर वह सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे। यह भी पढ़ें- महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.