सपा विधायक सचिन यादव का निलंबन समाप्त
लखनऊ, अगस्त 24 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता जसराना फिरोजाबाद के समाजवादी पार्टी के विधायक सचिन यादव का विधानसभा से किया गया निलंबन समाप्त कर दिया गया है। प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप कुमार दुबे ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया।यूपी विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से आहुत किया गया था। सचिन यादव विधानसभा में एक तस्वीर को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा बार-बार उन्हें रोका किया। इसके चलते उन्हें वर्ष 2026 के तृतीय सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। प्रमुख सचिव विधानसभा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि विधानसभा के वर्ष 2026 के तृतीय सत्र का सत्रावसान हो गया है, इसलिए उनका निलंबन समाप्त किया जाता है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: सतीश महाना के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.